उघैती

सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज शरह बरौलिया में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली- सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज, शरह बरौलिया में कक्षा छ: से आठ तक के छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।

पुस्तक वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख  अमित पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंत्री  अनुज शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री मधुकर उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं।

इस अवसर पर नि.ब्लॉक प्रमुख श्री अमित पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा व जरूरी संसाधन समय से पहुँचे। मंत्री  अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,शोभित यादव ,संजय उपाध्याय शिशु मंदिर शरह बरौलिया,विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा डॉ प्रमोद शर्मा,अनमोल उपाध्याय,यशपाल सिंह,सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। संचालन रामौतार मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!