उघैतीबिसौली
Trending

अनियंत्रित होकर पकौड़ी की दुकान में घुसा ट्रैक्टर ट्राली,, पकौड़ी विक्रेता की हुई मौत 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली – शुक्रवार को बिसौली इस्लामनगर रोड गांव करनपुर पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पकौड़ी की दुकान में जा घुसी जिससे पकौड़ी विक्रेता की मौत हो गई हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के थाना उघेती क्षेत्र के करनपुर निवासी राहुल पुत्र परमेश्वरी गांव में ही सड़क किनारे पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे हर दिन की भांति आज भी अपनी दुकान पर आए और दुकान खोलने के बाद शाम को लगभग 6:00 के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी दुकान में घुस गई पकौड़ी विक्रेता राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना को दौड़े आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया आनन फानन में पकौड़ी विक्रेता राहुल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने राहुल के लिए मृत घोषित कर दिया वहीं इस घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची थाना उघेती पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी घटना के दौरान प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक बेहद नशे में था अनियंत्रित होकर पकौड़ी की दुकान में घुसा और पकौड़ी विक्रेता राहुल की मौत हो ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!