बिसौली
Trending

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, छात्र-छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में शनिवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका तथा देशी रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से देश की एकता को बनाए रखने तथा अनुशासन व देशभक्ति की भावना अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नीरज चौहान,विप्लव भारती, रामोतार मौर्य, डॉ.प्रमोद शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!