परिवहन विभाग की बकायेदार वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन किए गए सीज
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूँ – परिवहन विभाग द्वारा 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बकाए के वाहनों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरीओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के द्वारा अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में शनिवार को जनपद में बकाया कर (टैक्स) जमा न करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग बदायूं द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया कर वाले कुल 11 वाहनों को सीज कर लिया गया। जिसमें 02 जे.सी.बी. और 01वैन थाना बिनावर में बंद किया गया साथ ही 02 जेसीबी 03 टैक्सी कार 03 थ्री व्हीलर ऑटो उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, जिनके द्वारा लगभग बकाया टैक्स की ₹5 लाख राशि सरकारी खाते में जमा कराई जाएगी,
परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिन पर विभाग का कर बकाया था। वाहन स्वामियों को नियमानुसार बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए गए।
एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में बकाया कर वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने वाहनों का कर जमा करें तथा सभी वैधानिक प्रपत्र पूर्ण रखें, अन्यथा नियमानुसार कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।




