बिसौली / बरौलिया- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में आज शिक्षकों, एनएस इकाई के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर 80 पौधे लगाए।
इस अवसर पर जामुन, नींबू, अनार, नीम और यूक्लिप्टस के पौधे विद्यालय परिसर में रोपित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं।
इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य,प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय के निर्देशन में हुआ।



