बिसौली क्षेत्र के गांव भानपुर के अभिषेक सागर ने , UPSSSC लोअर PCS में लहराया परचम,,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली क्षेत्र के ग्राम भानपुर के लिए यह गर्व और हर्ष का अवसर है। ग्राम निवासी धर्मपाल सागर (नेताजी) के पुत्र अभिषेक सागर का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लोअर पीसीएस परीक्षा में चयन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभिषेक सागर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग तथा निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन को दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता से गांव के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
जैसे ही उनके चयन की खबर पहुंची, शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्राम भानपुर पहुंचकर उनका स्वागत करने पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ अभिषेक का सम्मान किया।
अभिषेक सागर की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और बिसौली क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है।




