संग्रामपुर गांव में देर रात सीओ बिसौली के साथ स्थानीय पुलिस की दविश
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र का पूरे देश में हवाला से जुडा संग्रामपुर गांव में देर रात सीओ बिसौली के साथ स्थानीय पुलिस ने सूचना पर दविश दी इसके अलावा शुक्रवार को एक कार में बैठे चार लोग बरेली एस ओजी पुलिस टीम ने कैट बोर्ड में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिए हैं । पुलिस की दविश से गांव में खलबली मच गई है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक संग्रामपुर निबासी अय्याज , शानू, मुशाहिद एक अन्य युवक साथी के साथ शुक्रवार को बरेली जा रहे थे इसी बीच एस ओजी टीम ने जाल बिछाकर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया । एक गिरफतार साथी आंवला थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है । शुक्रवार की देर रात सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव चौकी प्रभारी दबतोरी बिक्रांत आर्या पुलिस फोर्स के साथ एक हवाला से जुड़े युवक के घर पर दविश देकर छानवीन की गई और पुलिस सबूत जुटाकर वापस लौट गई । देर रात पुलिस की छापेमारी से गांव के दर्जनों हवाला से जुड़े लोग रातों रात रफूचक्कर हो गए और सभी ने खलबली मची हुई है । इस कार्रवाई के मामले में चौकी प्रभारी दबतोरी बिक्रात आर्या से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सीओ बिसौली किसी सटीक सूचना पर आए थे और पूरी पुलिस टीम ने उनके साथ जाकर छानबीन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था । प्रधान पिता अहसान नवी ने बताया एक पुलिस टीम बाहर की भी आई थी और छापेमारी कर बैरंग लौट गई। इसके अलावा सीओ बिसौली बिक्रांत आर्या समेत पुलिस टीम की छापेमारी कार्रवाई करने की भी पुष्टि की है ।
वर्जन
संग्रामपुर गांव में बाहरी पुलिस टीम के पहुंचने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है नाही थाने में सूचना दी गई है । इस गांव के जुड़े लोग संदिग्ध कारोबार में लिप्त बताए जाते हैं । पूरे मामले पर पुलिस पैनी नजर रख कर जांच में जुटी है । अशुमन श्रीवास्तव पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली

