बिसौली

अनशन पर बैठे हटाए गए विद्युत संविदा कर्मी,,शनिवार से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली – छटनी में हटाए गए विद्युत संविदा कर्मचारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय बिसौली के समक्ष अनशन पर बैठेl हालांकि पूर्व सूचना के तहत हटाए गए विद्युत संविदा कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने अधिशासी अभियंता कार्यालय बिसौली पहुंचे वहां सन्नाटा पसरा हुआ थाl सूचना मिली कि किसी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत प्राइवेट व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई हैl जिस कारण छटनी में हटाए गए विद्युत संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर न बैठकर अनशन पर बैठ गएl संविदा कर्मचारीयों ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से हम सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
वहीं संविदा कर्मचारीयों का कहना है कि नये अनुभवहीन व बाहरी लोगों को रखने का कार्य सीधे मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम दूितीय बरेली कार्यलय से किया जा रहा है क्योंकि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को 15 कर्मचारीयों को जो कि छंटनी में हटाए गए थे की सूची के साथ अधीक्षण अभियंता बदायूं तथा मुख्य अभियंता बरेली को पत्र भेजा गया जिसको मुख्य अभियंता बरेली के दूारा संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि माह अप्रैल 2026 में विद्युत उपकेंद्र खितौरा तथा बिसौली टाउन पर नये अनुभवहीन तथा नव ऊर्जाकृत विद्युत उपकेंद्र सराय बरोलिया पर नये व अनुभवहीन बाहरी कर्मचारीयों को तैनात किया जा रहा है वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि हमारे एक नरेश पाल की मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बात हुई थी तो मुख्य अभियंता ने अपने बाबू राहुल सक्सेना से मिलने के लिए कहा था इसीलिए आज कुछ कर्मचारी मुख्य अभियंता के बाबू से मिलने बरेली गए हुए हैं वहां उनकी सेटिंग हो जाएगी तो उनका काम हो जाएगा इसलिए हमारे धरने में शामिल नहीं हुए हैं और हमारे देने के लिए रुपए नहीं हैं इस लिए हम मजबूर हैं इस दौरान अनशन पर रामसेवक,सुभाष, हिदायत अली, प्रदीप कुमार प्रजापति, रंजीत सिंह, जगतपाल, शयाम बाबू शर्मा आदि बैठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!