दातागंज में आयोजित की गई सामाजिक संगोष्ठी में विधायक बोले विकास और जनसेवा का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्ट हुकुम सिंह
योगी सरकार में माताओं-बहनों को मिला सुरक्षित वातावरण, हर वर्ग तक पहुंचीं जनकल्याणकारी योजनाएं : राजीव कुमार सिंह
दातागंज स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने सामाजिक समरसता, क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध लोगों ने दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी रखे। इस दौरान सर्वसम्मति से श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ को पुनः विधायक बनाने का आह्वान किया तथा उन पर अपना पूर्ण विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।
अपने संबोधन में दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा का मॉडल बनकर ‘उत्तम प्रदेश’ की ओर तेजी से अग्रसर है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, माताओं-बहनों एवं बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिला है, माफिया और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई है तथा बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और हर समाज तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विधायक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि जनता के आशीर्वाद से विकास और जनसेवा का यह अभियान आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेगा तथा दातागंज विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मैथिल समाज से डॉ. सुभाष मैथिल, राजेश मैथिल (पूर्व चेयरमैन), प्रदीप मैथिल (प्रधान, विहारीपुर), कृष्णा (प्रधान), के. पी. मैथिल (प्रधान, सिसईया), अनिल मैथिल (सभासद, नगर पालिका दातागंज), प्रतिपाल मैथिल (रिजोला) ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘ को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने इस आत्मीय सम्मान, स्नेह एवं विश्वास के लिए समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवल किशोर (जिला अध्यक्ष, बदायूँ), मंच संचालक विपिन गुप्ता, अंशुल सागर, कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (ब्लॉक प्रमुख, दातागंज), विजय कुमार सिंह “पालू भैया” (कार्यकर्ता संयोजक), नरेश मैथिल (अध्यापक, बदायूँ), भुवनेश मैथिल (अध्यापक, बदायूँ), सुधांशु (अध्यापक, बदायूँ), अनुप मैथिल (अध्यापक, बदायूँ), डॉ. संजीव, रामसेर मैथिल, कमलेश मैथिल, कृष्ण पाल शर्मा (अटेला, पूर्व सभासद), अचल मैथिल (बदायूँ, मीडिया प्रभारी), विश्वनाथ मैथिल (रिजोला), देवेंद्र मैथिल (अध्यापक), तुलसीराम मैथिल, मुन्ना लाल वर्मा (पूर्व सभासद, उसहैत), डॉ. महेश शर्मा (समरेर), कृष्णपाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य) एवं संजय शर्मा (प्रधान, वीरमपुर) सहित सर्व समाज के सम्मानित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।


