उघैती

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। बुद्ववार को आयोजित इस रैली का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

यह रैली कालेज परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों से गुजरी और वापस विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘स्कूल चलो अभियान शिक्षा है हम सब का उजियारा’, ‘स्कूल चले हम’ और ‘बेटा बेटी सभी पढ़ाओ’ जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चों को स्कूल भेजने व शत प्रतिशत नामांकन करने की अपील की।

इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती,रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद मिश्रा,अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!