बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में छात्र-छात्राओं पोस्टर मैंकिंग,पेपर मैंकिंग जैसी की गतिविधियों के साथ साथ वृक्षारोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने पृथ्वी को स्वच्छ व हरित रखने हेतु छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे पृथ्वी को दूषित होने से बचाना चाहिए और पेड़ -पौधों का संरक्षण करना चाहिए।
कालेज के शिक्षक नीरज चौहान ने कहा कि 1970 में अमेरिका में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
इसके बाद से आज तक यह दिवस विश्व भर में 22 अप्रैल को पृथ्वी मनाया जाता है। इस मौके रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,अनमोल उपाध्याय,यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


