दातागंज (बदायूं)

अग्नि पीड़ितों के बीच पहुँचे ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह; हर संभव मदद का दिया भरोसा

दातागंज से अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट

 

बदायूं यूपी : तहसील दातागंज के ग्राम पंचायत चापरकौरा के साबितगंज में बीते दिनों हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। आग की चपेट में आने से कई घर जलकर खाक हो गए और पीड़ितों को भारी आर्थिक व मानसिक क्षति पहुँची है।घटना की जानकारी मिलते ही दातागंज भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भईया के पुत्र व भाजपा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भईया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे में भारी नुकसान, युवक और मवेशी झुलसे साबितगंज निवासी राम सिंह, रूम सिंह, राधेश्याम, रघुनाथ और महिपाल के घरों में अचानक लगी आग ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। घर का कीमती सामान, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। इस हादसे में अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास में अजीत नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, आग की लपटों में फंसकर एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने हल्का लेखपाल को निर्देशित किया कि घटनास्थल का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाए।नुकसान का सटीक आंकलन हो ताकि कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित न रहे। सरकारी सहायता और मुआवजा राशि जल्द से जल्द पीड़ितों के खातों में पहुँचे।खाद्य सामग्री किट का वितरण तत्काल राहत के रूप में ब्लॉक प्रमुख ने अपनी ओर से सभी पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की। उन्होंने परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा संकट की इस घड़ी में मैं और क्षेत्रीय दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भईया पूरी तरह आपके साथ खड़े हैं। किसी भी परिवार को परेशान होने की जरूरत नहीं है, शासन-प्रशासन के स्तर पर हर संभव मदद सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के साथ उनकी टीम और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ितों की हर प्रकार से मदद करने का संकल्प लिया। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता के दौरान भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भईया ने बताया कि साबितगंज की घटना अत्यंत दुखद है। हमने प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपाल को तत्काल विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा मिल सके। संकट की इस घड़ी में विधायक जी और हम पूरी तरह पीड़ितों के साथ हैं; किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!