गवाॅं (सम्भल) गवाॅं नगर पंचायत गवाॅं में आज भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती की सुन्दर सुन्दर मनमौहक झाकियों, डी जे बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकली,शोभायात्रा का शुभारंभ भन्ते बौद्ध भिक्षु राहुल वौद्धी ने किया।डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर सम्भल चौराहे, ईदगाह, राजमौहल्ला, बड़ीगढ़ी, शेखान मौहल्ला, बबराला बस स्टैंड, पुलिस चौकी, पी एन बी बैंक, हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज, सब्जी मंडी, होली चौक होती हुई पुनः डॉ अम्बेडकर पार्क में पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गई, सुरक्षा हेतु रजपुरा थाना प्रभारी संदीप कुमार चौधरी, पुलिस चौकी गवाॅं इंचार्ज मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर सरदार प्रताप सिंह,राहुल अम्बेडकर ब स पा, हरिश पाल सिंह प्रिंसिपल हरिबाबा जनता इंटर कालेज,पूर्व प्रधान वेद प्रकाश गौतम, यादराम जाटव, पप्पन कुमार गोतम नगर अध्यक्ष बसपा गवाॅं, सोनू भारती, गिरेन्दर कुमार गौतम, उर्मिला सागर, मा राजकुमार सिद्धार्थ,आफताब सलमानी, पप्पू खां कबाड़ी, नईम अली, नित्यानंद गौतम,आविद अल्वी, असलम सलमानी,शशी रानी पूर्व चैयरमैन प्रत्याशी बसपा गवाॅं, भगवानदास दीवाकर चैयरमेन पति गवाॅं आदि।
लल्ला सलमानी गवाॅं (सम्भल)

