बिल्सी(बदायूं)

भाकियू चढूनी ने अनुशासनहीनता में बिल्सी तहसील अध्यक्ष को किया निष्कासित

बिल्सी से आर के आर्या की रिपोर्ट

 

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने अनुशासनहीनता के चलते बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह द्वारा अन्य संगठन से नजदीकी बना ली थी। साथ ही अन्य संगठन का बैनर भी प्रयोग कर रहे थे। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर संगठन से निष्कासित कर दिया है। अब संगठन का उनसे कोई संबंध नहीं रहा है। इस कार्यवाही से पहले संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रविवार को मालवीय आवास ग्रह पर आपात बैठक की जिसमें ये निर्णय पारित हुआ।

वहीं प्रदेश सचिव आसिम उमर की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सतीश साहू द्वारा ज़िला उपाध्यक्ष इरशाद खां को बिल्सी तहसील अध्यक्ष का अतिरिक्त भार सौंपा गया है। नई नियुक्ति होने तक इरशाद खां इस ज़िम्मेदारी को संभालेंगे।

इरशाद खां को तहसील अध्यक्ष का अतिरिक्त भार मिलने पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!