हाइवे पर देर रात्रि दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – शुक्रवार देर रात्रि मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर ग्राम रोटा बनकोटा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई
आपको बता दें कि जनपद बदायूँ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रोटा बनकोटा गांव के पास शुक्रवार रात्रि 8 बजे करीब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में वाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भिजवाया। सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों गोपी पुत्र गोविंद कश्यप निवासी ग्राम नवादा थाना बिसौली तथा दिनेश कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम भगतपुर थाना सहसवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना वजीरगंज पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


