दबतोरी क्षेत्र में रविवार को आंधी-तूफान से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, बिजौरी गांव में प्रधान समेत दो ग्रामीणों के घरों के लिंटर पेड़ गिरने से टूटे, दबतोरी में पेड़ गिरने से बिसौली का रास्ता हुआ बंद दबतोरी । ब्लाक आसफपुर क्षेत्र से जुड़े। दबतोरी क्षेत्र में रविवार को सायं लगभग 5 बजे तेज़ आंधी-तूफान आने से भारी नुक्सान हुआ है । पुलिस चौकी दबतोरी के समीप एक विशाल नींव का पेड़ बिसौली मुख्य मार्ग पर गिरने से रास्ता पूरी तरह आवागमन बंद हो गया । इसके अलावा बिजौरी गांव की प्रधान नीतू शर्मा की बैठक और एक पडौस के मकान पर पुराना नींव का पेड़ गिरने से छतों के लिंटर पर भारी दरार आ गई। प्रधान पति बिजौरी अमित शर्मा ने बताया आंधी से दो बिजली के पोल, दो स्टीट लाइटों के अलावा दो सरकारी नल कूप भी पेड़ गिरने से टूटे गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के ललुआनगला, सिरसांवा, आदपुर, परसिया, संग्रामपुर, भरतपुर लक्ष्मीपुर, गुरियारी, अहरौली, अहरौला, करखेडी, अतरपुरा, परवेजनगर आदि गांवों में भी पेड़ गिरने से ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है । बिजली क्षेत्र में पूरी तरह गुल हो गई है । दबतोरी स्थानीय पुलिस के जवान पेड़ रास्ते से हटवाने में लगे रहे लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा ।
Related Articles
दलित बस्ती का रास्ता खुलवाने को डीएनटी महासभा का ज्ञापन, 10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
2 weeks ago
भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
September 18, 2025
Check Also
Close
-
बिसौली–जनरल स्टोर में लगी आग , लाखों का माल स्वाहा।October 26, 2025

