बदायूं
Trending

बदायूं में पुलिस बैरिकेडिंग और घेराबंदी तोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेसी नेता

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं: जनपद बदायूं में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की घेराबंदी को धता बताते हुए दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। यह पूरा घटनाक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हुआ, जिसने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह विरोध प्रदर्शन और दिल्ली कूच का कार्यक्रम प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में अंजाम दिया गया जिसमें कि ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी , मोरपाल प्रजापति महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, बदायूं , जितेंद्र कश्यप सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव, शफी अहमद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, भारतीय युवा कांग्रेस, इगलास हुसैन महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, बदायूं। सूरजपाल सोलंकी अध्यक्ष, विधि विभाग, बदायूं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदायूं के इन दिग्गज कांग्रेस नेताओं के दिल्ली कूच की भनक लगते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद हो गई थी। नेताओं को रोकने के लिए जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और बैरिकेडिंग कर घेराबंदी की गई। तमाम प्रशासनिक बाधाओं और पुलिस पहरे के बावजूद, कांग्रेसी नेताओं ने जोश और आक्रामकता दिखाते हुए पुलिस की घेराबंदी और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस को चकमा देकर बैरिकेडिंग पार कर नेताओं के दिल्ली कूच करने के इस मामले के बाद जनपद की राजनीति में सरगर्मी काफी बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस कदम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासनिक अमले में भी इस घटना के बाद हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!