बदायूं
Trending
एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा थाना सिविल लाइन पर जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया गया।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – सोमवार को बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा थाना सिविल लाइन के जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन हरेन्द्र सिहं व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।


