कांग्रेस कार्यालय पर लोक माताअहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की
बदायूँ – पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर परशुराम चौक पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद करते हुए नमन किया।
कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व ओमकार सिंह ने कहा की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 /5/ 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चांडी गांव में हुआ था 1733 में उनका विवाह मराठा साम्राज्य के सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर से हुआ था परंतु जल्द ही वह एक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए 1767 में मालवा की बागडोर उन्होंने अपने हाथों में संभाली और उनका शासन निष्पक्ष पारदर्शी और जनहितकारी था उन्होंने विधवाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाया एवं व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी, सोमनाथ, उज्जैन, गया अयोध्या, मथुरा ,बद्रीनाथ और रामेश्वरम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भव्य मंदिरों घाटों धर्मशालाओं का निर्माण किया 1780 में उन्होंने ही आतंकियों के आक्रमण द्वारा नष्ट किए गए काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया, अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म राजनीति न्याय और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया उनका जीवन त्याग सादगी और नारी सशक्तिकरण की अमर विशाल है उनके सम्मान में भारत सरकार ने कई योजनाएं और स्मारक स्थापित किये तथा 1996 में उनके नाम का डाक टिकट भी जारी किया गया।
गोष्टी को शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां , शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान फौजी, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती नूर सबा, शहर कांग्रेस के सचिव शहजाद खान, शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती सितारा बी, ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।
कार्यक्रम में फरीद खान, श्याम कुमार, शराफत हुसैन ,प्रेमपाल, नरेंद्र सिंह, विशाल कुमार ,रवि यादव आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद ने किया।




