बिसौली
Trending
सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में दिलाई गई जल सरक्षंण की शपथ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली- सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शेरह बरौलिया में जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शपथ वरिष्ठ शिक्षक राम अवतार मौर्य ने दिलाई।
इसके बाद “जल संरक्षण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा-12 की रावी प्रथम, कक्षा-10 के हर्ष पाठक द्वितीय तथा कक्षा-9 की अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने जल की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेने और दैनिक जीवन में जल का सदुपयोग करने पर बल दिया।
इस मौके पर शिक्षक नीरज चौहान, विप्लव भारती, प्रवीण मिश्रा, अनमोल शर्मा आदि मौजूद रहे।
