बिसौली
Trending
बिसौली इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने शांति भंग में दो को गिरफ्तार किया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूं। जनपद तहसील बिसौली कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुआडाडा निवासी छोटेलाल पुत्र मथुरा प्रसाद तथा लाल सिंह उर्फ लालसहाय पुत्र रामबहादुर को क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी बिसौली के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।



