बदायूं
Trending

योगी – मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाने पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज करने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया ।

बदायूँ। 02 अगस्त। दहगवां में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विगत 30 जुलाई के आगमन पर एक युवक द्वारा योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कांग्रेस पार्टी ने निंदा की है।
आज जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाना अपराध नहीं है। योगी – मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाने पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज करने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया । कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। नागरिकों को सरकार के फैसलों का विरोध करने और ‘मुर्दाबाद’ या अन्य आलोचनात्मक नारे लगाने का पूरा अधिकार है।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 30 जुलाई को दहगवां आगमन पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के दजरामपुर ग्राम निवासी प्रेमपाल ने योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए थे। सोशल मीडिया पर उसके वीडियो आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जरीफनगर थाना पुलिस ने प्रेमपाल को गिरफ्तार करने की बात स्वीकार की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। भाजपा की डबल इंजन की सरकारें संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। नागरिकों के संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।
कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रेमपाल की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने पर विरोध दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!