बदायूं
Trending

कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु दशहरा पर लगाए जाएंगे 21 मजिस्ट्रेट

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ: जनपद में विजयदशमी (दशहरा) त्योहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सामप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों पर 21 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। 09 मजिस्टेªट को आरक्षित रखा गया है, विशेष आवश्यकता पड़ने पर उनको भी तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने शहर के अतिरिक्त जहां-जहां रावण दहन, रामलीला तथा शोभायात्राएं होती हैं, उन सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए निर्देश दिए कि नगर पालिका परीषद/नगर पंचायत क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, मुख्य मार्गाें पर चूना डलवाने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्गाें पर निराश्रित गौवंश को संरक्षित करने हेतु पर्याप्त कैटल कैचर व्यवस्था की जाए।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं अफवाएं न फैलाई जाएं, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रिंटिंग प्रेस संचालक भड़काऊ पोस्टर व पम्फलेट न छापें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाए। जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है, इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाए, कोई नया परंपरा न पड़ने दी जाए। डीएम-एसएसपी ने रामलीला स्थल गांधीग्राउंड का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!