बबराला /सम्भल
Trending

केवलपुर व नगलिया काजी में दिखा तेंदुआ,वीडियो वायरल वन विभाग टीम के साथ ग्रामीण तेंदुए की पकड़ को गश्त में जुटे

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव केवलपुर टिपेड़ा व नगलिया काजी में तेंदुओं के देखे जाने से ग्रामीण भयभीत है जबकि तेंदुआ की चहल-पहल इधर-उधर रहती है एक स्थान पर उसका ठिकाना न होने से वह अभी पकड़ से दूर है जबकि वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ गश्त भी कर रहे हैं।

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव की ईसमपुर डाडा में सबसे पहले तेंदूए को ग्रामीणों ने देखा।इसकी जानकारी वन विभाग को दी।उसके बाद वन विभाग ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला फिर कुछ दिन बाद उसकी आवक गांव गंगावास में दिखाई दी वहां पर भी ग्रामीणों के साथ वन विभाग कर्मियों ने गश्त की लेकिन वह वहां भी हाथ नहीं लगा जबकि वहां पिंजरा भी लगाया गया लेकिन उसके बाद भी वह पकड़ से दूर ही रह।अब गांव केवलपुर टिपेड़ा व नगलिया काजी में लोगों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी है।

वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि वह विभागीय कर्मियों के साथ स्वयं स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और ग्रामीणों के साथ उसकी खोज में जुटे हैं।उसके लगातार स्थान परिवर्तन से पकड़ से वह दूर बना हुआ है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।

 

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!