बदायूं
Trending

डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ: । बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 23 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मतदान होगा।

बुधवार को डीएम व एसएसपी ने नगर पालिका परिषद, बदायूँ स्थित मतदेय स्थल एवं विकासखंड उझानी स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था समय से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

इन मतदेय स्थलों पर होगा मतदान- बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में कार्यालय नगर पालिका परिषद बदायूँ, मतदेय स्थल संख्या 32 कार्यालय नगर पालिका परिषद बिल्सी मतदेय स्थल संख्या 30 तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिसौली मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर 27, वजीरगंज 28, सहसवान 29, इस्लामनगर 31, उझानी 33, म्याऊँ 34 एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत दातागंज मतदेय स्थल संख्या 35 को मतदान केन्द्र बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!