बदायूं
Trending
ए आरटीओ की कार्रवाई, अवैध रूप से बालू ढोने वाले ट्रैक्टरों से 3.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा थाना कादरचौक के पास बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एआरटीओ द्वारा कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 04 टैक्टर को थाना कादर में सीज किया गया जिनके द्वारा कुल 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।


