संभल
Trending

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सम्भल के प्राचीन तीर्थों, विकास कार्यों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला में

मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद श्रीमती संगीता सिंह ने आज जनपद सम्भल का भ्रमण कर विभिन्न प्राचीन तीर्थों, पर्यटन विकास कार्यों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सम्भल में पुष्पगुच्छ भेंट कर मंडलायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मनोकामना तीर्थ के सौन्दर्यीकरण एवं महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में शामिल मनोकामना तीर्थ का निरीक्षण किया। यहां पर्यटन विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 2.24 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इन कार्यों में आधुनिक शौचालय ब्लॉक, चेंजिंग रूम, भव्य स्वागत द्वार, प्राचीन कुंड का सौन्दर्यीकरण तथा पेवर ब्लॉक आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं।उन्होंने तीर्थ के समीप से गुजर रही प्राचीन महिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही, तीर्थ के निकट प्रस्तावित घाट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।श्री वंश गोपाल तीर्थ में किए दर्शन, 450.09 लाख रुपये के स्वीकृत कार्यों का किया निरीक्षण, इसके उपरांत मंडलायुक्त ने प्राचीन श्री वंश गोपाल तीर्थ में दर्शन किए तथा यज्ञ एवं पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कदम्ब के वृक्ष की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर बीएमएम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार उत्पाद मंडलायुक्त को भेंट किए गए तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी भेंट की गई।

मंडलायुक्त ने श्री वंश गोपाल तीर्थ में पर्यटन विभाग के अंतर्गत 450.09 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने श्री वंश गोपाल तीर्थ से प्रारंभ होने वाले 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद, ओपन जिम, छात्रावास एवं कम्प्यूटर लैब का किया निरीक्षण। मंडलायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आवासीय नगरीय क्षेत्र सम्भल का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने बैंड के साथ उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त ने फीता काटकर विद्यालय में स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय के छात्रावास एवं कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद किया तथा उनसे भाषा की वर्णमाला, पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध भोजन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान मंडलायुक्त ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ईश्वर द्वारा दिए गए जीवन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अच्छे कार्य करें और जीवन में आगे बढ़ें। अपने कर्तव्यों को समझें तथा सभी व्यवधानों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने छात्राओं को अच्छा भोजन ग्रहण करने और सकारात्मक विचार अपनाने की भी सीख दी।इसके बाद मंडलायुक्त ने हिन्द स्टेडियम सम्भल में विनियमित क्षेत्र सम्भल के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने पब्लिक लाइब्रेरी सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, मंडलायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विनियमित क्षेत्र सम्भल के चमन सराय में शेड एवं फुटपाथ आदि के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने मंडलायुक्त को प्राचीन शिव मंदिर बेरनी से प्राप्त भगवान विष्णु की प्रतिमा की प्रतिकृति तथा सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों, 19 महाकूपों एवं 24 कोसीय परिक्रमा से संबंधित तस्वीर भेंट की।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, एस डी एम सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!