रजपुरा थाना में पीड़ित दलित ने प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट लिखाने तथा न्याय की गुहार लगाई है!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में रामदास पुत्र बैशाखी जाटव ने 02/09/2022 को गाटा सं० -114 रकवा 0.667 हे के 1/40 भाग अर्थात 0.017 हे को अमित शर्मा, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा पुत्रगण राम अवतार शर्मा निवासीगण हरदासपुर तहसील गुन्नौर जिला सम्भल से खरीदी थी जो प्रार्थी के खेत की मेड़ मिलान है। उसी समय से प्रार्थी उस जमीन पर कब्जा है और उसमें फसल कर रहा है। कल दिनाँक 23/10/2026 को प्रार्थी की जमीन पर कृष्ण शर्मा, जितेंद्र उर्फ वन्टी शर्मा पुत्रगण भगवान उर्फ भगवत शर्मा निवासी हरदासपुर तथा दुष्यन्त पुत्र डालचन्द राणा निवासी ग्राम पिताम्बरपुर उर्फ सिकन्दरपुर थाना रजपुरा जिला सम्भल ने ट्रैक्टर से जमीन जोत रहे थे । प्रार्थी को खबर मिली तो प्रार्थी अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ खेत पर पहुँचा प्रार्थी ने विरोध किया तो तीनों ने जाति सूचक गालियाँ देने लगे और मुझे मारने लगे। प्रार्थी का आरोप है कि मेरी पत्नी बचाने आयी तो जान से मारने की नियत से मुन्नी देवी के ऊपर ट्रै्क्टर चढ़ाने का प्रयास किया।कृष्ण शर्मा ने जान से मारने की नियत से पत्नी का गला दबा दिया। शोर की आवाज सुनकर वहाँ से गुजर रहे, हरिराज पुत्र गिरवर यादव, धर्म पाल पुत्र चन्द्रकेश यादव निवासी ग्राम मोलनपुर आदि ने व मुस्किल कृष्णा शर्मा से गला छुड़ाया। प्रार्थी व पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आज प्रार्थी ने रजपुरा थाना में रिपोर्ट लिखवाने को एक प्रार्थना पत्र दिया है।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


