बी बी जी रामजी के अंतर्गत चलाए जा रहे दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों ने प्रमाण – पत्र प्राप्त किये
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बी बी जी रामजी के अंतर्गत चलाए जा रहे दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों ने प्रमाण – पत्र प्राप्त किये
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा बी बी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत 375 कार्यों के क्रियान्वयन विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन मंगलवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , यशवंत कुमार सक्सेना ,जिला समन्वयक मानसी सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकरी जुटाई ।
इस कार्यक्रम में बदायूं व बरेली जिले के खंड विकास अधिकारी , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर शुभ – कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2027 तक सुचारू रहा
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

