Uncategorized
Trending

फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, मशीनरी पर मिलेगा एक लाख रुपये तक का अनुदान! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला के ग्राम कमालपुर में खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ. प्र. द्धारा राजकीय फल संरक्षण केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र, सम्भल द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण बेरोजगार युवक- युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन न्याय पंचायत पाठकपुर की ग्राम पंचायत कमालपुर, विकास खंड सम्भल में ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रस्ताव तैयार कर विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद के लिए एक लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा फल एवं सब्जियों से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी गई। इसमें सॉस, जैम, पापड़, चिप्स, कैंडी, पेठा, मुरब्बा सहित अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग एवं गुणवत्ता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहीं। इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय व्यवस्था एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक गति विधियों में भाग लिया, जिससे वे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद तैयार करने की तकनीक सीख सकें और भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।राजकीय फल संरक्षण केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र, सम्भल द्वारा युवाओं से अपील की गई कि वे खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को श्रीमती पिंकी सिंह ने प्रयोगात्मक एवं सैद्धांतिक कार्य कराये।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!