
अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित माधव नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई।परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।सूचना पर SDM और CO मौके पर पहुंचे, परिजनों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल और जिम्मेदार डाक्टरों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े है।




