
बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता परखने के लिए लखनऊ से आई सपोर्टिंग सुपरवीजन टीम ने क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सपोर्टिंग सुपरवीजन योजना के अंतर्गत किया गया।
निरीक्षण टीम में किनदर लाल (एफपीएलएमआईएस), मोहम्मद अहसन (आरकेएसके) शामिल रहे। टीम ने साहनपुर, भानपुर मिठामई कोट, करनपुर (नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) एवं भवीपुर (नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम के साथ राजीव सक्सेना (बीसीपीएम), लखन शर्मा (डीईओ) एवं राजवीर सिंह (बीएम) भी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने योजनाओं से संबंधित अभिलेख एवं कार्यप्रगति की जानकारी दी।
टीम द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आरकेएसके, टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों पर स्वास्थ्य योजनाओं का कार्य संतोषजनक पाया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बताया गया कि सपोर्टिंग सुपरवीजन टीम आगामी दिन भी फील्ड में रहकर निरीक्षण कार्य जारी रखेगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।




