बदायूं
Trending

आंगनवाड़ी केंद्रों की भी शीत लहर के चलते हुई छुट्टियां घोषित -राजेश सक्सेना

बदायूं -जनपद में चल रही शीत लहर के कारण प्राथमिक विद्यालय की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है । अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में छुट्टी की मांग की थी ।जिसको जिलाधिकारी महोदय ने स्वीकृत कर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा पत्र जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 जनवरी तक छुट्टी का अवकाश घोषित किया गया है । 14 जनवरी तक केवल बच्चों का अवकाश रहेगा । आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपना नियमित कार्य जैसे – टीकाकरण , बीएलओ ड्यूटी , स्वास्थ्य परीक्षण, बजन दिवस , आदि कार्य करती रहेगी । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा । कि संगठन अपना कार्य अपनी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ कर रहा है । आंगनबाड़ी बहिने भी अपना कार्य निष्ठा पूर्वक करती रहेगी । जिला प्रशासन से ऐसे ही आगे अन्य कार्यों में भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!