बदायूं

दिल्ली घटना के शहीदों को कैंडल जलाकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि। घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय : शम्स

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मेनुअल के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की इकाई ज़िला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने छोटे सरकार रोड हज़रत सह विलायत गेट के पास एकत्रित होकर दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना की घोर निंदा करते हुए मंगलवार को मोमबत्तियां जलाकर दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विस्फोट में घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई।

ज़िला सचिव एवं पदेन जेलवीक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने दिल्ली धमाके की घटना को बेहद दर्दनाक और अमानवीय बताते हुए कहा कि इस घटना के बाद हम सभी को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि हमें बेहद सतर्क रहने की ज़रूरत है, अपने आसपास कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आए तो तुरंत हमें या पुलिस को तत्काल सूचना दें।
ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर अहमद पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि इस धमाके के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलना चाहिए उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा ना जाए।
उपसचिव क सिंह पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसे तत्व, जो लोगों के दिमाग में जहर घोलकर उन्हें इस तरह की हरकतें करने के लिए उकसाते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
वरिष्ठ सदस्य राम औतार मिश्रा ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है।उन्होंने देश के लोगों से शांति बनाए रखने और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा, हम सभी एक हैं और एकजुट हैं, शांति बनी रहनी चाहिए एवं हम सभी को प्रगति के पथ पर चलना चाहिए।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
कार्यक्रम का संचालन अहमद नबी उर्फ भाई भाई ने किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में शमसुद्दीन शम्स, मुहम्मद खिज़र अहमद, सी पी सिंह, अंसार अली उर्फ गुड्डू,मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन, हाजी इमरान खान, रामौतार मिश्रा, आदिल हुसैन ज़करिया,तारिक अब्दुल्लाह, जबींदराज,शरीफ भाई आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!