Uncategorized

पुलिस ने बालू से भरे एक ओवरलोडेड डंपर पर बड़ी कार्रवाई की,, एआरटीओ ने डम्पर को सीज कर 1लाख 5 हजार का चालान काटा

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

दातागंज तहसील क्षेत्र के उसावां थाना क्षेत्र के गुराबायपास रोड पर पुलिस ने बालू से भरे एक ओवरलोडेड डंपर पर बड़ी कार्रवाई की है। उसावां थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ डंपर को पकड़ा। मौके पर पहुंचे बदायूं के एआरटीओ हरिओम गौतम ने वाहन का 1,05,000 रुपये का चालान कर उसे सीज कर दिया।

 

थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है और कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।

 

पुलिस ने ट्रक का चालान होने के बाद खनन इंस्पेक्टर को भी रिपोर्ट भेज दी है। थाना अध्यक्ष उसावां ने जोर देकर कहा कि ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बालू और रेत से भरे ओवरलोडेड वाहन सड़कों पर लगातार निकलते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

 

इस कार्रवाई के दौरान थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी और एआरटीओ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!