बदायूं
Trending

नाबालिक से कार्य न कराए प्रतिष्ठान व व्यापारी, 10 दिन बाद चलेगा चेकिंग अभियान, पकड़े जाने पर होगी विधिक करवाई

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं – जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद वासियों उद्यमी या व्यापारियों से आवाहन किया कि वह नाबालिकों से कोई भी कार्य न कराए, 10 दिन बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जनपद बदायूँ में लगभग 247000 निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में 254 प्रतिष्ठान ई०पी०एफ० में पंजीकृत है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!