खेल
Trending

फाइनल में 10 रन से जीता परसिया,पवन ने झटके 5 विकेट

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

दबतोरी – क्षेत्र के गाँव ललुआ नगला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पवन की घातक गेंदबाजी से परसिया चैंपियन बनी।

परसिया और ललुआ नगला के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में परसिया ने 10 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर ललुआ नगला ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए परसिया ने 153 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से शिवांकर ने 40, विक्की उर्फ विराट कोहली ने 30, गौरव ने 25, सूरज ने 20 और मनोज ने 18 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललुआ नगला की टीम 143 रन पर ऑल आउट हो गई। परसिया के पवन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!