परिवहन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण किया गया एवं साथ ही 81अनधिकृत रूप से संचालित व ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बदायूँ – विश्व पर्यावरण दिवस पर एआरटीओ हरिओम, अभिनव कुमार चौधरी यात्री मालकर अधिकारी द्वारा परिवहन विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया गया, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री मालकर अधिकारी द्वारा 7 ओवरलोड वाहनों का चालान करते हुए 4 वाहनों सीज किया गया जिनसे रु 2.41 लाख प्रश्नमन शुल्क वसूल किया गया, इसके अतिरिक्त 11 अनाधिकृत रूप से संचालित ईको/बस/ईटिंग वाहनों को कार्रवाई करते हुए 10 वाहन सीज किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मैं इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 35 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने, 21 चालान बिना सीट बेल्ट के प्रयोग, 10 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग, 11 चालान रॉन्ग साइड वाहन चलाने के अभियोग में कुल 61चालान किए गए। सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें सुरक्षित यातायात में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें




