बदायूं
Trending

बदायूं में भाकियू हल में कई किसानों ने ली सदस्यता नए पदाधिकारियों की घोषणा

बदायूँ शिवा नायक की रिपोर्ट

 

 

बदायूं भारतीय किसान यूनियन हल के संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न संगठनों को छोड़कर कई किसानों ने भाकियू हल की सदस्यता ग्रहण की राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने सुबोध चौहान को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुरजीत सिंह को जिला महासचिव बदायूं नियुक्त कर पदभार सौंपा।

अतुल तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता गरीब किसान और मजदूरों को न्याय दिलाना है। जहां किसानों की आवाज दबाई जाएगी, वहां भाकियू हल मजबूती से आवाज उठाएगा और शोषण के खिलाफ संघर्ष करेगा नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुबोध चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अनिल ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरजीत तोमर, राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान एवं राष्ट्रीय सचिव मनोज माथुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!