हटाए गए विद्युत कर्मियों को वापस ले सरकार,,हर्षवर्धन
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ -उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विद्युत संविदा कर्मचारी पूर्व नोटिस के तहत मालवीय आवास गृह पर एकत्रित हुएl जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार को दियाl यहां संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने अपने ही आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर 25000 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दियाl जिसकी वजह से काम का दबाव बड़ा है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैl हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेगाl उन्होंने यह भी बताया की 22 अप्रैल से 28 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में 37 दिनों में 36 दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 23 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है और 14 गंभीर रूप से घायल हुए जिनका कॉरपोरेशन संज्ञान नहीं ले रहाl
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंl इस दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह, हर्षवर्धन,मुसब्बिर अली सिद्दीकी,श्री कृष्णा,जगतपाल,रविंद्र कुमार,मुकुल मौर्य,धर्मवीर,रंजीत,सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार,मुनेंद्र यादव,
विवेक शर्मा आदि मौजूद रहेl




