आसफपुर (बदायूं)
Trending
कृषि आजीविका सखियों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ,प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शुरू हुआ । जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर व सुधीर सिंह चौहान व बी आर पी अनम सभी महिला प्रतिभागियों को कृषि आजीविका सखी विषयक आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड अंबियापुर व सलारपुर क्षेत्र की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


