दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीते दिन बुधवार प्रातः काल ईश वंदना के साथ शुरू किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक अर्चना सक्सेना व हेमलता राजपूत सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 अक्तूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहेगा ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र की लगभग दो दर्जन महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं । इस कार्यक्रम में वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , साहिल यादव आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
