उझानी
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत डीएम एसएसपी ने कृषि विज्ञान केन्द्र, उझानी में किया गया वृक्षारोपण

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

वृक्षारोपण अभियान के महत्व को समझाते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराये जाने के दिए निर्देश एवं सभी अधि0/कर्म0गण को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

बदायूँ / उझानी – शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी, जनपद बदायूँ में जिलाधिकारी बदायूँ  अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए कि जनपद के लिए निर्धारित वृक्षारोपण के लक्ष्य को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए । केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए । वृक्षारोपण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी निधि चौहान, थाना प्रभारी उझानी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही साथ जनपद बदायूँ के समस्त थाना परिसर में वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!