बिसौली में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का हुआ भव्य शुभारंभ: बिसौली विधायक ने काटा फीता, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली (बदायूं)। क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। आंवला रोड स्थित आर. के. इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के कौशल प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने विधि-विधान से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र हमारे क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यहाँ से प्रशिक्षण पाकर युवा न सिर्फ स्वावलंबी बनेंगे, बल्कि देश के विकास में भी अपना योगदान देंगे। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थापिका ऋचा शर्मा. सेंटर इंचार्ज जागृति शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए केंद्र के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्कूल के एम.डी. देवरतन वार्ष्णेय, स्कूल मैनेजर सचिन अग्रवाल और निधि गुप्ता उपस्थित रहीं।इसके साथ ही संगठन के प्रमुख साथियों में जिला मंत्री नीटू पाल, प्रभाकर शर्मा “लिट्टे”, अंबुज सिंह, शिवम शंखधार, दीपक मिश्रा, सुमित सिंह, सोहित सिंह, सोनू मिश्रा और पुनीत शाक्य सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य जन मौजूद रहे।

