*गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान में सम्मिलित हुए विधायक “बब्बू भैया”*

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज, बदायूं | 29 जुलाई, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को दातागंज विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने ब्रह्मदेव महाराज देव स्थान, पापड़ एवं ग्राम घिलौर के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक ने गुरु रविदास जी के स्मृति चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया। उन्होंने संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मंदिरों में पूजन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गुरु रविदास जी की विरासत को संरक्षित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार उनके समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संतों का आशीर्वाद सेवा और लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


