बदायूं
Trending

कल 30 जुलाई को होगा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन

बदायूँ: 29 जुलाई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 माटीकला विभाग द्वारा सचंालित प्रचार-प्रसार योजना के अर्न्तगत एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम-व पो0-शेखूपुर, वि0ख0-उझानी, तहसील-व जिला-बदायॅू में 30 जुलाई .2026 को अपराहन 12ः00 बजें आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उ0प्र0 माटीकला विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के वारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जायेगी। प्रजापति समाज के उत्थान हेतु उद्योग की स्थापना एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण योजना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो, कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित नवयुवक/नवयुवतियॉ बेरोजगार/अनुभवी/प्रशिक्षित कुम्हारी कला, एवं शिल्पकारी परम्परागत कारीगर एवं जनसमान्य ग्राम-व पो0-शेखूपुर, वि0ख0-उझानी, बदायॅू में आयोजित जागरूकता शिविर में सादर आमंत्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!