अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह खरोला बदायूं प्राइवेट बस स्टैंड पर बस मालिकों बस स्टॉफ के समूह से मिले
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बदायूं कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजपाल सिंह खरोला अचानक बदायूं पर प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचे वहां पर बैठकर उन्होंने बस मालिकों और बस स्टाफ के साथ काफी देर वार्ता की, उन्होंने बस मालिकों की परेशानियों से रूबरू होकर कहा मैं आप लोगों से मिलने इसलिए आया हूं कि यह सब तकलीफ है जो आमजन को होती हैं उनके बारे में मैं अपने नेता राहुल गांधी जी को अवगत करा सकूं उपस्थित बस मालिकों व बस स्टाफ ने उनको बताया की डीजल की महंगाई के मारे हमें बसों का संचालन करना मुश्किल हो गया है डग्गामारी इस कदर बढ़ गई है कि हम लोग चैन से अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है।
प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला महासचिव मुश्ताक अली ,जिला कोषाध्यक्ष राजू जैन ,जिला सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, मिंटू गुप्ता, हसन खान, पप्पू फारुकी आदि बस मालिक बस स्टाफ उपस्थित रहे।



