आसफपुर (बदायूं)
Trending

घायल अवस्था में मिले युवक को पुलिस ने इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा सी एच सी पर भर्ती कराया ,पुलिस की सक्रियता के चलते युवक की जान बची 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – शुक्रवार को आसफपुर से चंदौसी रोड पर शिव हेल्थ केयर के निकटवर्ती एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला ।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने घायल युवक को रेफर कर दिया ।

स्थानीय पुलिस की सक्रियता के चलते घायल युवक को पुलिस रामबाण सिद्ध हुई ।

अब युवक के परिजन चंदौसी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल प्यारे खां , अर्जित बालियान , अमन ठाकुर , बीरेंद्र कुमार सिंह आदि पुलिस बल ने सड़क पर पड़े घायल युवक के साथ एकजुटता दिखाई जिसके चलते युवक को संजीवनी मिली ।

बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल चालक युवक रोहन सिंह (36 ) पुत्र जगन सिंह अंतर्जनपद संभल जिले की तहसील व थाना चंदौसी क्षेत्र में पथरा मोड का वासिंदा है ।

यह घटना बीते दिन रात के समय की बताई जा रही है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!