
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। वर्ष 2017 में महिला श्रम बल की भागीदारी लगभग 12 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 37–38 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए सभी प्रमुख महानगरों में श्रमजीवी हॉस्टल का निर्माण करा रही है, ताकि उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके और कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े।
मिशन शक्ति के अंतर्गत भी महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन और महिला सम्मान की दृष्टि से सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रत्येक भर्ती में 20 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं।
-मुख्यमंत्री



