
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही एक गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। माँ और दोनों नवजात सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय वर्मा ने दोनों बच्चों के नाम गणेश और कार्तिकेय रखने का सुझाव दिया, जिसे परिवार ने स्वीकार कर लिया। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान चर्चा का विषय बनी हुई है।




